टोंक

video: मदनलाल सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर में आतिशबाजी कर मनाई खुशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर मदनलाल सैनी को मनोनीत करने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं सैनी समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।  
2 min read
Jul 01, 2018
BJP state president
टोंक. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को बनाए जाने पर शनिवार को माली समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखें छोडकऱ खुशी जताई।

टोंक. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को बनाए जाने पर शनिवार को माली समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखें छोडकऱ खुशी जताई। माली समाज के लोग दोपहर को घंटाघर क्षेत्र में एकत्र हुए। इसके बाद आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जताई।

इस मौके पर कमलेश सिंगोदिया, पांचूलाल सैनी, पीरूलाल पटेल, डॉ. गोपाल लाल, चौथमल सैनी आदि शामिल थे। इसी प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आतिशबाजी कर खुशी जताई।

इस मौके पर जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, नगरपरिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, उपसभापति अजय सैनी, जिला महामंत्री दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, मीडिया प्रमुख दुर्गेश गुप्ता आदि शामिल थे।

राणोली-कठमाणा. सैनी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोनीत करने पर रानोली, कठमाणा,गहलोद, बगड़ी आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड््डू बांटने सहित आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान बाबूलाल माहेश्वरी, सुगन चंदेल, राजेश शर्मा, सीताराम सैनी, गिर्राज गुर्जर, ग्यारसीलाल आदि थे।

टोडारायसिंह. भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को बनाने पर माली समाज ने खुशी व्यक्त की है। इनमें पार्षद राजेश सैनी, माली समाज अध्यक्ष हरजीलाल मोडकिया, रामगोपाल पारोता, रामस्वरूप मोडकिया, रतनलाल आदि शामिल थे।

बंथली. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर मदनलाल सैनी को मनोनीत करने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं सैनी समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अतुल पाराशर, उपसरपंच जसवंतसिंह शेखावत, सुशील बज, गोपालसिंह हाड़ा, घाड़ दिनेश बाहेती, दुर्गाशंकर आदि थे।

निवाई. राज्य सभा सांसद मदनलाल सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर माली समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।

इस दौरान माली समाज के तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सैनी, पूर्व पार्षद रमेश सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, डॉ. लालचंद सैनी, पार्षद कमलेश सैनी, कजोड़ सैनी, राजू अजमेरा, लालचंद सैनी, जगदीश राज कछावा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

पीपलू. राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोनीत करने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।

इस दौरान मण्डल महामंत्री राजेश शर्मा, इकाई अध्यक्ष सीताराम सैनी, गिरार्ज गुर्जर, ग्यारसीलाल सैनी, किशन लाल, जगदीश सैनी, कन्हैया, कैलाश अजमेरा, किशोर सैनी, मदन सैनी मौजूद थे।

Published on:
01 Jul 2018 05:12 pm