टोंक

Rajasthan Police : आईपीएस अधिकारियों के बाद अब एसआई व निरीक्षकों के हुए तबादले, जानें किसे कहां लगाया

इसमें कई अधिकारियों को रेंज के एक जिले से दूसरे जिले में लगाया गया है। आदेश के अनुसार टोंक से एसआइ मूलचंद वर्मा को ब्यावर, हेमराज मीणा को शाहपुरा, भोपाल सिंह मीणा को नागौर, विजय सिंह मीणा को अजमेर, नियाज मोहम्मद को शाहपुरा, अयूब खान को शाहपुरा तथा प्रभाती लाल को शाहपुरा लगाया है।
less than 1 minute read
Feb 18, 2024
Rajasthan Police Transfer
Rajasthan Police : आईपीएस अधिकारियों के बाद अब एसआई व निरीक्षकों के हुए तबादले, जानें किसे कहां लगाया

Inspectors Transferred In Rajasthan : अजमेर रेंज आइजी लता मनोज कुमार ने पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) व पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें कई अधिकारियों को रेंज के एक जिले से दूसरे जिले में लगाया गया है। आदेश के अनुसार टोंक से एसआइ मूलचंद वर्मा को ब्यावर, हेमराज मीणा को शाहपुरा, भोपाल सिंह मीणा को नागौर, विजय सिंह मीणा को अजमेर, नियाज मोहम्मद को शाहपुरा, अयूब खान को शाहपुरा तथा प्रभाती लाल को शाहपुरा लगाया है।

इसी प्रकार शाहपुरा से रामगिलास गुर्जर, नंदा सिंह, ब्यावर से घासीराम, अजमेर से शौकत हुसैन, केकड़ी से सरवर खान, अजमेर से सोहनसिंह व गोपाल सिंह चारण को टोंक लगाया है। इसी प्रकार सदर थाना प्रभारी बृजमोहन कविया को नागौर, उनियारा थाना प्रभारी छोटेलाल को अजमेर, निरीक्षक जगदीश प्रसाद को ब्यावर तथा कुसुमलता को अजमेर लगाया है। इसके अलावा चेनाराम बेड़ा को अजमेर, धर्मेश दायमा को शाहपुरा तथा मानवेन्द्रसिंह को केकड़ी से टोंक लगाया है।

Published on:
18 Feb 2024 06:43 pm