टोंक

Rajasthan: 86 वर्षीय महिला के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन, 45 दिनों से बिस्तरों पर पड़ी थी, अब चलने लगी

राजस्थान के टोंक जिले के राजकीय सआदत अस्पताल के चिकित्सकों ने 86 वर्षीय महिला के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया है। अब वह चल सकती है।
less than 1 minute read
Jun 04, 2025
hip surgery
Photo- Patrika

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले के राजकीय सआदत अस्पताल के चिकित्सकों ने 86 वर्षीय महिला के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है।

पीएमओ डॉ हनुमान प्रसाद बैरवा ने बताया कि खरेड़ा निवासी सज्जन देवी के 45 दिन पहले चोट लगने से कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके उपचार के लिए परिजनों ने मरीज को जयपुर सहित अन्य कई अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाकर परामर्श लिया। लेकिन मरीज की अधिक उम्र व ऑपरेशन की जटिलता के कारण चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए मना कर दिया।

अब फिर से चल फिर सकती है मरीज

विशेषज्ञ विमल बैरवा ने बताया कि परिजनों की ओर से मरीज को सआदत अस्पताल लाया गया। जहां पर मरीज की जांचें व अन्य परीक्षण के बाद उनकी टीम की और से मरीज के जोड़ प्रत्यारोपण कर सफल ऑपरेशन किया।

बैरवा ने बताया कि 45 दिनों से बिस्तरों पर पड़ी मरीज अब फिर से चल फिर सकती है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान डॉ. अरविन्द लुनीवाल, डॉ. राजेश, डॉ. सुरेश, डॉ. नरेन्द्र, डॉ. मनेष का सहयोग रहा।

Updated on:
04 Jun 2025 04:43 pm
Published on:
04 Jun 2025 04:43 pm