टोंक

video: टोंक में आम आदमी पार्टी से रामपाल ने भरा नामांकन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 15, 2018
rampal-filled-nomination-from-aam-aadmi-party-in-tonk
video: टोंक में आम आदमी पार्टी से रामपाल ने भरा नामांकन

टोंक. विधानसभा आम चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन बुधवार को नामांकन पेश किए गए। टोंक में आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी रामपाल जाट ने नामांकन पेश किया। वहीं उनियारा में भी एक नामांकन दाखिल हुआ। जबकि अब तक कुल 42 नामांकन-पत्र प्रत्याशियों की ओर से लिए गए हैं।

इनमें से बुधवार को 12 नामांकन पत्र लिए गए। इधर, रामपाल जाट बमोर गेट के समीप रुईपेच मैदान से जुलूस के रूप में नामांकन-पत्र पेश करने के लिए रवाना हुए। बैल-गाड़ी पर सवार होकर आए रामपाल के साथ समर्थक नारे लगाते चल रहे थे।

उनका जुलूस गांधी पार्क, घंटाघर, पटेल सर्कल होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचा। जहां रिटर्निंग अधिकारी सी. एल. शर्मा को नामांकन-पत्र दाखिल किया गया। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास लगभग 37 लाख रुपए की संपत्ति है।

इसके अलावा उनकी पत्नी सम्पति के पास भी करीब तीन लाख 80 हजार रुपए के सोने-चांदी के आभूषण है। जाट पूरी तरह खेती पर निर्भर है। इस दौरान आमआदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक वाजपेय, भगवंतमान सिंह, गिर्राज सिंह खंगारोत, वीरेन्द्रसिंह, लालचंद चौधरी, छीतरलाल आदि मौजूद थे।

Published on:
15 Nov 2018 08:18 am