लखनऊ

टोंक.गुरुजी की बदली पर भड़के ग्रामीण, विद्यालय पर जड़ा ताला

बनेठा. झालरा गांव के प्रधानाध्यापक का तबादला होने से नाराज ग्रामीणोंं व विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विद्यालय के ताला लगा प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे शिक्षा अधिकारियों ने अभिभावकों को समझाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2016, 8:38 PM IST
tonk
उनियारा के झालरा में नाराज लोगों को समझाते जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व अन्य।

बनेठा. झालरा गांव के प्रधानाध्यापक का तबादला होने से नाराज ग्रामीणोंं व विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विद्यालय के ताला लगा प्रदर्शन किया।

सूचना पर पहुंचे शिक्षा अधिकारियों ने अभिभावकों को समझाया। इसके बाद ही नाराज लोगों ने स्कूल का ताला खोला।

गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मणसिंह मीणा का गत दिनों तबादला हो गया था।

तबादला निरस्त करने की मांग को लेकर सुबह 9 बजे जीतराम, सरदार, बुद्धिप्रकाश, धनपाल समेत अन्य ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि चार माह पहले लगाए गए प्रधानाध्यापक लक्ष्मणसिंह के आने पर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हुआ था।

विद्यार्थी व अभिभावक भी संतुष्ठ थे। इसके बावजूद उनका तबादला कर दिया गया। सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू, उनियारा थाना प्रभारी प्रेमसिंह नाथावत आदि मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों व विद्यार्थियोंं की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया। इसके बाद ही विद्यार्थी व शिक्षक विद्यालय में प्रवेश कर सके।

सौंपा ज्ञापन

गांव के उपसरपंच राजाराम मीना, वार्ड पंच सियाराम, फौजमल मीना, कजोड़दास स्वामी, विनोद गुर्जर बुद्धराज मीना आदि ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाध्यापक को फिर से विद्यालय में लगाने की मांग की।

Published on:
Also Read
View All