
निवाई. ग्राम पंचायत पहाड़ी में प्रशासन गांवों के संग अभियान में उपखंड अधिकारी रविकांत के नेतृत्व में विभिन्न गांवों की ओर जाने वाले आम रास्तों से अतिक्रमण को हटाए। उपखंड अधिकारी रविकांत ङ्क्षसह ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गांव पहाड़ी में ग्राम वासियों की ओर से आम रास्तों में से अतिक्रमण हटाने की लिखित शिकायत की।
अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार अजीत कुमार बुंदेला एवं नायब तहसीलदार कुलदीप ङ्क्षसह के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की। टीम ने ग्रामीणों के समक्ष आम रास्तों का सीमाज्ञान कर तत्काल मौके से अतिक्रमण हटवाए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गांव पहाडी से नाहरवाड़ी जाने वाले रास्ते से करीब दो किलोमीटर अतिक्रमण राजस्व टीम की ओर से हटाया गया।
उक्त रास्ते में रास्ते में करीब 30 साल पुराना अतिक्रमण था। इसी प्रकार राजस्व टीम ने गांव पहाड़ी से अभयपुरा जाने वाले रास्ते, गांव पहाडी से बीडा की तरफ जाने वाले मार्ग, गांव पहाडी से बैरवा ढाणी की ओर जाने वाले रास्ते तथा बालाजी मंदिर से खंडवा जाने वाले आम रास्ते से अतिक्रमण हटवा दिए। राजस्व टीम में भू अभिलेख निरीक्षक रामगोपाल जांगिड़, बुधनारायण माली गिरदावर, पटवारी गौरीशंकर कुमावत एवं प्रभुलाल चौधरी मौजूद थे। इसी प्रकार गांव सजिया में भी रास्ते से राजस्व टीम द्वारा अतिक्रमण हटाकर रास्ते खुलासे करवाए।
जलदाय विभाग ने काटे नौ अवैध नल कनक्शन
दूनी. कस्बे के माली मोहल्ले में जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता विरेन्द्रङ्क्षसह शक्तावत ने कार्रवाई कर शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक अवैध नल कनक्शन काट दिए। उल्लेखनीय है कि पाइप लाइन से अवैध कनक्शन लेने की सूचना पर कनिष्ठ अभियंता शक्तावत कार्मिकों के साथ माली मोहल्ले में पहुंचे।
एक के बाद एक करीब नौ अवैध कनक्शन काट दिए। साथ ही उन्होंने मोहल्लेवासियों को दोबारा अवैध कनक्शन लेने का प्रयास करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की और से सडक़ का नव निर्माण कराए जानो की सूचना पर मोहल्लेवासियों ने कनक्शन लेने की होड़ मच गई।