टोंक

सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बजट के लिए भेजे अहम सुझाव

टोंक में दिव्यांगों के लिए निशुल्क उपकरण बांटकर पायलट ने भजनलाल सरकार पर सीधा निशाना साधा। इसके साथ ही दरगाह विवाद के मामले पर भी राजनीति न करने की सलाह दी।

2 min read
Feb 10, 2026
पिता राजेश पायलट की जयंती पर सचिन पायलट ने पुष्प अर्पित किए ( सोशल मीडिया )

टोंक। राजेश पायलट की जंयती के मौके पर कांग्रेस के प्रमुख नेता सचिन पायलट टोंक पहुंचे। यहां वे निशुल्क दिव्यांगों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा कि, 'मैंने अपने पिता से सीखा कि समय कितना भी मुश्किल हो, हमेशा मुस्कुराते रहो। संघर्ष के दिनों के साथियों को कभी मत भूलो। उन्होंने दिव्यांग कैंप में जयपुर फुट, व्हीलचेयर जैसे उपकरण मुफ्त बांटे। भावुक होकर पायलट बोले कि पापा एयरफोर्स पायलट थे। मुश्किल वक्त में भी मुस्कुराते रहते थे। उन्होंने यही सीख दी कि दोस्तों को कभी न भूलो।

सत्ता के घमंड पर तीखा प्रहार

पायलट ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति जनता से प्यार पर टिकी है। घमंड बढ़ा और लोग दूर हो गए, तो जनता आपको साफ कर देगी। पायलट ने जयपुर में हुए दरगाह विवाद को लेकर कहा कि हर बात में राजनीति करना गलत है। जो सही है उसे सही तरीके से किया जाना चाहिए, कानून के हिसाब से किया जाना चाहिए।

डबल इंजन सरकार पर सवाल

राजस्थान बजट आने से पहले पायलट नें केंद्र सरकार के बजट पर तिखा हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार होने पर भी केंद्रीय बजट में राजस्थान का नाम तक नहीं लिया गया। ग्रामीण विकास में 40 हजार करोड़ की कटौती हुई। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि बेरोजगारी के मुद्दे को सबसे पहले सुलझाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने 4 लाख भर्तियों का हिसाब भी मांगा। साथ ही बताया कि टोंक का पुल और मेडिकल इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हैं, लेकिन सरकार 'कांग्रेस का काम' समझकर उन्हें शुरू नहीं कर रही है। पायलट ने साफ-साफ कहा कि सपने मत दिखाओ, काम करो।

बजट के लिए सुझाव भेजे

पायलट ने बताया कि मैंने सिंचाई, रोजगार और निवेश से जुड़े मामलों पर सरकार को सुझाव भेजें हैं। वे बोले कल बजट में युवाओं के लिए ठोस प्लान हो। चंद लोगों को फायदा मत दो, सबके लिए काम करो। मेरी जड़ें मजबूत हैं, जनता साथ है। इस बयानबाजी ने टोंक की सियासत गरमा दी।

Published on:
10 Feb 2026 05:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर