बालकों में वैज्ञानिक दृष्टीकोण पैदा करने में प्रयोगशाला की अहम भूमिका होती है । प्रयोगशाला के द्वारा बालक करके सीखना के सिद्धांत पर कार्य करता है एवं अपने ज्ञान को स्थायित्व प्रदान करता है।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं शासन सचिव स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार राजस्थान के राजकीय विद्यालय में शनिवार को लैब दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विद्यालयों मे उपलब्ध भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान , चित्रकला, गृह विज्ञान आदि विषयों की प्रयोगशालाओं का जिले के 132 विद्यालयों में ब्लॉक एवं जिला स्तर के 42 शिक्षा अधिकारियों की ओर से अवलोकन एव संबलन किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चौथमल चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरोंज, मंडावर व हथोना में लैबों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा टोंक श्योप्रसाद मीणा ने बताया कि प्रयोगशाला कक्ष की उपलब्धता, उपकरणों की उपलब्धता, मानकीकरण, गुणवत्ता और प्रयोगशाला की उपयोगिता, वार्षिक कार्य, योजना व समय विभाग चक्र का अवलोकन किया गया। बालकों में वैज्ञानिक ²ष्टिकोण पैदा करने में प्रयोगशाला की अहम भूमिका होती है ।
प्रयोगशाला के द्वारा बालक करके सीखना के सिद्धांत पर कार्य करता है एवं अपने ज्ञान को स्थायित्व प्रदान करता है। नो बैग डे के अवसर पर शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में लैब डे मनाया गया। प्राचार्य देवेंद्र पाल ङ्क्षसह ने प्रयोगशाला के महत्व बताया। लैब-डे पर शनिवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ब्लॉक टोंक सीताराम गुप्ता ने छान स्थित विद्यालय में संबलन निरीक्षण किया।
स्वामी विवेकनन्द राजकीय मॉडल स्कूल टोडारायङ्क्षसह में लैब डे मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश कुर्मी, विशिष्ठ अतिथि शिवराज कुर्मी (साहित्य मंच टोडारायङ्क्षसह) रहे। प्रणानाचार्य निपूण सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में लैब डे पर विद्यार्थियोंं की ओर से बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई।
वनस्थली. क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुरा में शनिवार को लैब डे मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार तिवारी एवं ब्लॉक शिक्षा कार्यालय प्रतिनिधि ओमप्रकाश गौतम ने फीता काटकर किया। प्रभारी शिक्षक धर्मपाल यादव और रामकेश मीणा ने लैब में संबंधित उपकरणों को विषय वार प्रदर्शित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने बताया बच्चों में विज्ञान संकाय खुलने के बाद इसमें काफी रुचि दिखाई है।
दूनी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शनिवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार नो बैग डे के अवसर पर मनाए गए लैब-डे का मुख्य जिला शिक्षाधिकारी पन्नालाल बैरवा ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी बैरवा ने प्रयोगशाला का निरीक्षणकर कार्य कर रहे विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी की।
राजमहल. कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी भूरा राम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में शनिवार को विद्यार्थियों की ओर से लैब डे मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थी हिमांशु चौपदार ने मानव कंकाल, अंकित वर्मा ने चंद्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण, राजकुमार मीणा ने नियान परमाणु मॉडल बनाया। दिनेश बंशीवाल ने मानव नैत्र के बारे में प्रदर्शन कर समझाया।
इस दौरान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने विद्यार्थियों की ओर से बनाए मॉडल आदि का निरीक्षण किया। वहीं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही विज्ञान व भूगोल विषय के प्रयोगों से कई प्रकार के पाखंडवादी अंधविश्वासों का खात्मा होता है। विद्यार्थी जागरूक होकर समाज व परिवार को भी जागरूक बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सुवा लाल मीणा, मुकेश पारीक, लेब प्रभारी दीपक हरिवंश, मनराज मीणा, मथुरा लाल मीणा आदि मौजूद थे।
निवाई. पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में शनिवार को लेब डे मनाया गया। लेब डे पर विद्यार्थियों ने फिजिक्स लेब, केमेस्ट्री लेब, भूगोल लेब व स्मार्ट क्लासेज आदि को सजाया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निवाई रमेशचन्द विजय ने राहोली विद्यालय में संचालित विभिन्न लेब का निरीक्षण किया।