TV न्यूज

Aman Jaiswal Death: महज 23 की उम्र में टीवी एक्टर का निधन, सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

Aman Jaiswal Passed Away: 23 साल के टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Jan 17, 2025
Aman Jaiswal Passed Away

Aman Jaiswal Road Accident: मनोरंजन जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। 23 वर्षीय टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इतनी कम उम्र में उनका निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है।

Aman-Jaiswal

‘धरती पुत्र नंदिनी’ सीरियल से फेम पाने वाले अमन जायसवाल ने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। उनकी मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

ट्रक ने मार दी टक्कर; एक्टर की दर्दनाक मौत

Aman-Jaiswal-Road-Accident

जानकारी के मुताबिक एक्टर शूटिंग से लौटकर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां हादसे के आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

Published on:
17 Jan 2025 09:13 pm
Also Read
View All