TV न्यूज

Anupamaa Spoiler: अनुज-अनुपमा के रिश्ते में आई दरार, प्रेग्नेंट डिंपी के सर टूटा दुखों का पहाड़

Anupamaa Spoiler: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनु को यकीन हो जाएगा कि उसका बेटा समर अब इस दुनिया में नहीं रहा है। ऐसे में आने वाला नया एपिसोड काफी ज्यादा इमोशनल होगा।

less than 1 minute read
Oct 04, 2023
anu.jpg

Anupamaa Spoiler: शो अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर की मौत हो गई है। ये खबर सुनकर पूरा परिवार हैरान हो जाएगा। सभी को लगेगा कि अनुज के साथ बाकी लोग प्रैंक कर रहे हैं। ऐसे में अनुपमा हंसती नजर आएगी और कहेगी कि अभी पांच मिनट पहले समर ने खीर खाई है।

समर की खबर सुन अनुपमा का होगा बुरा हाल
आज का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है। शो में देखने को मिलेगा कि अनुपमा, दरवाजे के चौखट पर खड़े होकर समर- समर चिल्लाएगी लेकिन वो नहीं आएगा। ऐसे में वनराज उसे जोर से पकड़कर कहेगा, 'अनुपमा, हमारा समर हमें छोड़कर चला गया। मर गया हमारा समर।' इस दौरान अनुपमा को समर, दरवाजे के पास दिखेगा और बाय करता नजर आएगा। अनुपमा उसकी ओर दौड़ेगी लेकिन सीढ़ियों पर गिर पड़ेगी।

अनुज-अनुपमा के बीच आई दरार
अनुपमा में आगे दिखाया जाएगा कि वनराज, समर की मौत का जिम्मेदार अनुज को बताएगा। ऐसे में शायद अनुज और अनुपमा के रिश्तों में खुट-पुट हो सकती है। ऐसे में प्रेग्नेंट डिंपी भी समर के चले जाने से बहुत अकेले हो गई है, उसे अपने होने वाले बच्चे की बहुत चिंता सताने लगी है। शो आने वाले वक्त में कोई बड़ा ट्विस्ट भी ले सकता है।

Published on:
04 Oct 2023 04:42 pm