एजाज खान (Eijaz Khan) हाल ही में रोते हुए दिखाई दिए। जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) ने उन्हें पागल कहा जिसके बाद वो बुरी तरह से हर्ट दिखाई दिए।
नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आए दिन नए ट्विस्ट सामने आते हैं। शुक्रवार को एजाज खान (Eijaz Khan) की कैप्टेंसी का वक्त खत्म हो गया और जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) अब घर की नई कप्तान बन गई हैं। उन्होंने पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) को हराने के बाद घर की कैप्टेंसी हासिल की है। हालांकि जैस्मीन से नाराज एजाज को उनका कप्तान बनना अच्छा नहीं लगा। एजाज ने पुरानी बात को याद करते हुए कहा कि जैस्मीन ने मुझे पागल कहा था। शार्दुल पंडित (Shardul Pandit) से बातचीत करते हुए एजाज काफी इमोशनल हो गए और रोते नजर आए। एजाज का मानना है कि घरवालें उन्हें पागल साबित करने पर तुले हुए हैं।
दरअसल, जैस्मीन भसीन ने टास्क के दौरान एजाज को पागल कहा था जो बात उन्हें बेहद बुरी लगी। एजाज ने जैस्मीन के घर का कप्तान बनने के बाद उनकी कमियां बताते हुए इस बात का जिक्र किया। शार्दुल पंडित ने कहा कि जैस्मीन कई बार बच्चो जैसा बिहेव करती हैं। एजाज ने जवाब में कहा कि वो कोई छोटी बच्ची नहीं है। 30 साल की हैं। उन्हें पता है कि वो क्या बोल रही हैं। उन्होंने मुझे पागल कहते हुए मेरा मजाक बनाया था। टास्क के दौरान वो लगातार हंस रही थीं। पवित्रा भी मुझे पागल कहती हैं। पूरे घरवाले मुझे पागल बताना चाहते हैं। हालांकि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन बार-बार ये सुनकर लगता है कि मैं सच में पागल हो जाऊंगा।
एजाज रोते हुए कहते हैं कि अब मुझे इस घर में नहीं रहना है। मैं बिग बॉस 14 छोड़कर बाहर जाना चाहता हूं। पवित्रा ने मुझे जानबूझकर लड़ाई की और वो मुझे बुरा भला कहती हैं। मैं सिर्फ चुप रहकर सुन तो नहीं सकता हूं अगर कोई मुझे कुछ बोलेगा। मैं कुछ बोलता हूं तो सब मेरे पीछे पड़ जाते हैं। बता दें कि एजाज भले ही घर छोड़ना चाहते हो लेकिन उनके फैंस उन्हें लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हे कमजोर करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।