
खबर है कि बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर में आई राजकुमारी मनप्रीत कौर (Manpreet Kaur) भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। उन्होंने बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया है कि वह लोगों को एंटरटेन करना चाहती हैं, जिसकी वजह से वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनना चाहती हैं।
इसका खुलासा खुद मनप्रीत कौर (Manpreet Kaur) ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि 'मीका दी वोट्टी' का बहुत ही दमदार एक्सपीरियंस था। मैंने आज तक ऐसा शो नहीं किया है। यह बहुत ही अलग तरह का अनुभव था। मैंने जोधपुर में शूटिंग की। मैं कभी भी राजस्थान नहीं गई थी और वहां के तापमान और वहां की स्थिति से गुजरने का यह मेरा पहला अनुभव था।" मनप्रीत कौर ने मीका सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्हें अपना दोस्त बताया, साथ ही कहा कि वह बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग हैं।
मनप्रीत कौर (Manpreet Kaur) ने 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की और कहा, "मैंने हमेशा ही यह कहा है कि अगर मुझे 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनने का मौका मिला तो मैं इस शो को जरूर करूंगी। यह बड़े रिएलिटी शो में से एक है। मैं एक एंटरटेनर हूं और मैं चाहती हूं कि लोग मेरे अंदर मौजूद एंटरटेनर को देखें। मुझे मेरे अंदाज के लिए खूब सराहाभी जाता है। तो हां मैं 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनना चाहती हूं।"
शो में हिस्सा लेने वाले कुछ और कंटेस्टेंटों के बारे में भी खबर आ रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनके मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। यूं तो दिव्यांका त्रिपाठी ने कई रिएलिटी शो में हाथ आजमाया है, लेकिन अब खबर है कि वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में भी कदम रख सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' के लिए अप्रोच किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और 'बिग बॉस 16' के मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से 'बिग बॉस 16' पर आधिकारिक तौर से बयान नहीं दिया गया है।