TV न्यूज

‘तुम्हारी शादी चलेगी नहीं’, 50 की एकता कपूर को ऐसा क्यों कहते हैं दोस्त? खुद बताया बड़ा कारण

Ekta Kapoor On Marriage: एकता कपूर 50 साल की हो चुकी हैं। उनका सेरोगेसी से एक बेटा है। अब उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनके दोस्त उन्हें शादी न करने की सलह देते हैं और कहते है कि तुम्हारी शादी ज्यादा दिन चलेगी नहीं। इस कारण भी उन्होंने बताया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

3 min read
Apr 03, 2026
एकता कपूर ने शादी पर की बात

Ekta Kapoor On Marriage: टीवी इंडस्ट्री की 'क्वीन' कही जाने वाली एकता कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफल हैं, उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी होती है। सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी एकता कपूर सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बन चुकीं हैं लेकिन 50 की होने के बाद भी अब तक वह कुंवारी हैं। अब एकता ने अपनी शादी, प्यार और निजी जिंदगी को लेकर ऐसे बेबाक खुलासे किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हर कोई उसे सुनकर हैरान हो रहा है। वहीं एकता ने ये भी बताया कि लोग उन्हें कहते हैं कि तुम्हारी शादी चलेगी नही और इसका बड़ा कारण भी उन्होंने रिवील किया...

ये भी पढ़ें

‘राघव चड्ढा ने दिल से की BJP जॉइन!’ राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के बाद लोगों का दावा, परिणीति का उड़ाया मजाक

एकता ने शादी को लेकर किया खुलासा (Ekta Kapoor On Marriage)

हाल ही में 'MK Talks' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब एकता से शादी न करने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने बहुत ही व्यवहारिक जवाब दिया। एकता ने कहा, "आज के समय में कम से कम लोग शादी करें तो बेहतर है। एक उम्र के बाद किसी के साथ तालमेल बिठाना बहुत मुश्किल हो जाता है।" उन्होंने साफ किया कि वह अपने काम, माता-पिता और बेटे के साथ इतनी व्यस्त रहती हैं कि किसी दूसरे इंसान को देने के लिए उनके पास वक्त ही नहीं है।

एकता के दोस्त देते हैं शादी न करने की सलह (Ekta Kapoor Friend says don't get married)

एकता ने बताया कि उनके करीबी दोस्तों ने उनके काम के प्रति जुनून को देखते हुए उन्हें शादी न करने की सलाह दी थी। एकता ने दोस्तों की बात दोहराते हुए कहा, "मेरे दोस्त कहते हैं- प्लीज शादी मत करना, तुम ऑफिस नहीं छोड़ोगी, घर पर वक्त नहीं बिताओगी और अगर शो में कोई दिक्कत आई तो पूरी रात एडिटिंग रूम में बैठी रहोगी। ऐसी स्थिति में कोई भी शादी नहीं टिक पाएगी।"

प्यार को बताया 'वक्त की बर्बादी' (Ekta Kapoor said love is waste of time)

प्यार के बारे में एकता के विचार काफी कड़े हैं। उन्होंने प्यार को 'समय की बर्बादी' करार देते हुए कहा कि दुनिया बहुत मतलबी है और लोग अक्सर आपका इस्तेमाल करते हैं। एकता की सलाह है कि लोगों को अपने काम और बच्चों से प्यार करना चाहिए। उन्होंने मजाकिया लेकिन संजीदा लहजे में कहा, "मैं पिछले 31 सालों से 'बालाजी टेलीफिल्म्स' के साथ एक सफल शादीशुदा रिश्ते में हूं और मुझे इससे तलाक नहीं चाहिए।"

राजपाल यादव की मदद कर जीता दिल (Ekta Kapoor Help Rajpal Yadav)

इसी बातचीत के दौरान यह भी सामने आया कि एकता कपूर ने मुश्किल वक्त में अभिनेता राजपाल यादव की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने राजपाल को लाखों रुपये दिए, जिसे याद कर अभिनेता भावुक हो गए। एकता का मानना है कि अगर आप किसी के लिए कमिटमेंट करते हैं, तो उसे निभाना चाहिए, चाहे वह काम हो या रिश्ता।

एकता कपूर के इस इंटरव्यू ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं। उनके लिए उनका काम ही उनकी प्राथमिकता है और फिलहाल वह अपनी 'वर्क-मैरिज' से बेहद खुश हैं।

ये भी पढ़ें

Ashok Kharat Case: अशोक खरात मामले में ममता कुलकर्णी के बयान से मचा हड़कंप, शिकार महिलाओं को कहा गलत

Published on:
03 Apr 2026 09:56 am
Also Read
View All

अगली खबर