TV न्यूज

शादी के 7 साल बाद होगा तलाक, ‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस का टूटा घर

Ishqbaaz Actress Divorce: 'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस नवीना बोले की पर्सनल लाइफ में सुर्खियों में है। एक्ट्रेस शादी के 7 साल बाद तलाक लेने वाली हैं।

2 min read
Aug 26, 2024
टीवी एक्ट्रेस पति से ले रही तलाक

Ishqbaaz Actress Divorce: 'इश्कबाज' में 'टिया' का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस नवीना बोले की पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। नवीना अपनी शादी के 7 साल बाद पति जीत करनानी से अलग होने जा रही है। दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है। नवीना और जीत के तलाक से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है क्योंकि कपल की एक 5 साल की बेटी भी है, जिसका नाम किमायरा है।

कानूनी कार्यवाही होगी शुरू

नवीना और जीत के रिश्ते के बीच काफी समय से दरार चल रही है। 3 महीने पहले ही दोनों ने अपने-अपने रास्ते भी अलग कर लिए थे और वह उन्होंने तलाक लेने का फैसला भी कर लिया है। कपल के तलाक के लिए कानूनी कार्यवाही भी जल्द शुरू होगी। नवीना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने और उनके पति ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि साथ में दुखी रहने से बेहतर है कि हम अलग होकर खुशी से जिंदगी जिएं।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा ने परवरिश पर किया पोस्ट, बोलीं- हमेशा घबराहट होती…

नवीना और जीत साथ मिलकर करेंगे बेटी की परवरिश

नवीना ने आगे अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी 5 साल की बेटी है और उसकी परवरिश वह दोनों साथ मिलकर कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "जीत हफ्ते में 2 दिन बेटी के साथ रहते हैं और बाकी दिन किमायरा मेरे साथ रहती है।"

Updated on:
27 Aug 2024 10:47 am
Published on:
26 Aug 2024 03:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर