नैतिक यानी कि एक्टर करण मेहरा को आज पत्नी संग मार-पिटाई करने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एक्टर को बेल मिल गई। बेल मिलने के बाद निशा और करण के बायन सामने आए। जिसमें दोनों ने ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन एक वक्त था। जब दोनों ने ही एक साथ काफी खुश थे। देखिए कपल की शादी की तस्वीरें।
नई दिल्ली। आज टीवी एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया था। करण मेहरा के खिलाफ उनकी ही पत्नी निशा रावल ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। निशा रावल का कहना है कि करण उनके साथ मार-पिटाई की थी। वहीं बेल मिलने के बाद करण ने दावा किया है कि उन्हें जानकर फंसाया जा रहा है। निशा ने पहले उन पर थूका था। फिर खुद ही सिर को दीवार पर मार लिया। करण ने यह भी कहा कि निशा तलाक लेने पर उनसे एक बड़ी रकम की डिमांड भी कर रही थीं। वैसे आपको बता दें करण और निशा छोटे पर्दे के सबसे अच्छे कपल्स में से एक थे। आइए आपको दिखाते हैं दोनों की शादी की अनदेखी तस्वीरें।
6 साल डेट करने के बाद की थी शादी
करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात हंसते-हंसते सेट पर हुई थी। लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग होने की वजह से कपल ने रिलेशशिप को शादी का नाम देने फैसला लिया। जिसके बाद करण और निशा ने 6 साल डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली।
बेटे के माता-पिता बने करण-निशा
जिस वक्त निशा रावल मां बनने वाली थीं। उस वक्त करण मेहरा बिग बॉस के घर में थे। साल 2017 में निशा ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद करण और निशा के बच्चे के माता-पिता बन गए। अक्सर दोनों बच्चे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
कोरोना में रखा निशा ने खूब ध्यान
काफी समय से करण और निशा की शादी में तनाव को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। बताया जा रहा था कि निशा और करण की शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रही है। वहीं इन खबरों पर करण का कहना था कि यह सभी खबरें महज अफवाहें हैं। उनके और निशा के बीच में सब कुछ ठीक हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि जब उन्हें कोरोना हुआ तो उनकी पत्नी निशा ने उनका बहुत ध्यान रखा।
टीवी शो से हासिल की थी लोकप्रियता
आपको बता दें करण मेहरा को शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से खूब लोकप्रियता मिली थी। शो में उन्होंने नैतिक का किरदार निभाया था। साथ ही हाल ही में करण मेहरा वीडियो सॉन्ग 'तेरा मासूम चेहरा' में नज़र आए थे। जिसे मशहूर सिंगर जुबियान नौटियाल ने गाया था। इस गाने को खूब पसंद किया गया था।