करण मेहरा की बात करें तो उन्होंने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इस शो में वह नैतिक सिंघानिया के रोल में नज़र आए थे। सीरीयल में उनके साथ एक्ट्रेस हिना खान भी थीं। जो उनकी पत्नी अक्षरा का किरदार निभा रही थीं। नैतिक-अक्षरा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यही वजह थी कि यह सीरियल सालों तक चला। आज बेशक सीरियल की कास्ट पूरी बदल गई है, लेकिन शो को अब भी करण और हिना की वजह से ही जाना जाता है। इस शो के बाद करण निशा संग पॉपुलर शो 'नच बलिए 5' में दिखाई दिए और फिर रियलिटी गेम शो 'बिग बॉस 10' में नज़र आए।