TV न्यूज

माही विज ने तलाक के 2 हफ्ते बाद लोगों से मांगा आशीर्वाद, फोटो की शेयर

Mahhi Vij Jay Bhanushali Divorce: माही विज और जय भानुशाली के तलाक की अनाउंसमेंट को करीब 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में माही ने नई शुरुआत की है। उन्होंने पोस्ट किया है जिसके बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
2 min read
Jan 20, 2026
Mahhi Vij start new journey bought new house after 15 days of Jay Bhanushali Divorce said please blessing
माही विज और जय भानुशाली का हुआ तलाक

Mahhi Vij Jay Bhanushali Divorce: माही विज और जय भानुशाली का रिश्ता खत्म हो चुका है। कपल ने अपनी 15 साल की शादी के बाद तलाक ले लिया है। ऐसे में अब माही विज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं और खुश रहने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया। जिसे देखकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे।

माही विज ने तलाक के बाद शुरु की नई पारी (Mahhi Vij Jay Bhanushali Divorce)

माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अपनी पूजा करते हुए कई सारी फोटोज शेयर की है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि उन्होंने नया घर ले लिया है। वह अपने घर में हवन करवा रही हैं। साथ ही माही ने लिखा है दुआ करें और अन्य फोटो में लिखा, नई शुरूआत। उन्होंने एक और फोटो और शेयर की जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही है। उन्होंने लिखा की मां हमेशा स्वस्थ रहे, मुझे उनकी जरूरत है। वहीं, उन्होंने कई और भी तस्वीरें डाली हैं जो बता रही हैं कि माही विज ने नया घर लिया है शायद और उसी की पूजा भी हुई है।

माही विज ने तलाक और बच्चों पर भी दिया बयान (Mahhi Vij On Divorce with Jay Bhanushali)

माही विज ने हाल ही में अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बच्चों के लिए एक बहुत अच्छा उदाहरण है कि अगर रिश्ते में कुछ गड़बड़ हो जाती है, तो अलग होने का समय आने पर रिश्ते को नेगेटिविटी की तरफ नहीं ले जाना चाहिए, एक-दूसरे को अदालत में घसीटना नहीं चाहिए, न ही बुरा बर्ताव करना चाहिए, और न ही बच्चों को इसमें घसीटना चाहिए। मुझे लगता है कि मेरे बच्चे मुझ पर और जय पर गर्व करेंगे कि भले ही मम्मी और पापा शादी को नहीं रखना चाहते थे, फिर भी उन्होंने इसे शांत और बेहतर तरीके से संभाला।"

माही विज ने एलिमनी पर भी रखी अपनी बात

वहीं, माही विज ने तलाक के बाद एलिमनी की खबरों पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था, "अभी मैं इंस्टाग्राम पर बहुत से लोगों को देख रही हूं। उनके पास आधी अधूरी जानकारी है और उसी के आधार पर वह राय बना रहे हैं। प्लीज इसपर कोई राय न बनाएं। मैं ऐसी बातें पढ़ रही हूं जैसे "माही ने एलिमनी के तौर पर 5 करोड़ रुपये लिए।" लोग सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स के लिए पुराने वीडियो निकाल रहे हैं। यह बहुत दुखद है। यह बहुत दुख की बात है क्योंकि हमारे माता-पिता और बच्चे भी इंस्टाग्राम देखते हैं।" ये बातें करना बंद कीजिए।

Updated on:
20 Jan 2026 09:40 am
Published on:
20 Jan 2026 09:40 am
Also Read
View All
“मम्मी अब अकेली नहीं हैं” शेफाली जरीवाला के पेट डॉग सिम्बा की हुई मौत, पराग त्यागी ने किया पोस्ट

‘हिंसा से नहीं मिलेगा इंसाफ’ हंगामे पर रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा, तो पंचायत के प्रधान जी बोले- बच्चों के साथ है मेरे जिस्म का कतरा-कतरा

जंतर-मंतर पर पुलिस के डंडो से घायल हुए अभिनेता सेहबान अजीम, बोले- हमें वहां फंसाकर मारा गया

CJP प्रदर्शन पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने कसा तंज, भड़कते हुए बोलीं- स्टूडेंट प्रोटेस्ट के नाम पर चल रहा एजेंडा

‘बाथरूम के सीन में हुई असहज’, थप्पड़कांड के सालों बाद सान्वी तलवार का बड़ा दावा, बोलीं- करण कुंद्रा की मुझमें दिलचस्पी थी