TV न्यूज

Naagin 3 : मौनी, अर्जुन और करणवीर के बाद अब इस हसीना की हुई एंट्री, फिनाले में मचेगा धमाल

'नागिन 3' शो के फिनाले की शूटिंग का आगाज हो गया है और शो में पुरानी अभिनेत्री...

2 min read
May 10, 2019
naagin 3

एकता कपूर का मशहूर शो 'नागिन 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। यह शो फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। 'नागिन 3' के आखिरी एपिसोड में पिछले सीजन के कलाकार मौनी रॉय, करणवीर वोहरा और अर्जुन बिजलानी भी धमाकेदार एंट्री मारते नजर आने वाले हैं। अब इन सभी में एक नाम और शामिल हुआ है।

खबरों के अनुसार, शो के फिनाले की शूटिंग का आगाज हो गया है और शो में पुरानी अभिनेत्री अदा खान भी आने वाली हैं। हाल ही में मौनी रॉय, करणवीर वोहरा और अर्जुन बिजलानी के साथ अदा खान भी 'नागिन 3' के सेट पर जा पहुंचे। जिसकी तस्वीर मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में मौनी, सुरभि ज्योति, अदा खान नागिन के अवतार में दिख रही हैं। वही करणवीर और अर्जुन भी इन दोनों हसीनाओं के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से साफ हो गया है कि इस शो के फिनाले में मॉनी, करणवीर, अर्जुन और अदा धमाल मचाने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मौनी ने शॉर्ट ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फैंस की बढ़ गई धडकन
Updated on:
10 May 2019 02:41 pm
Published on:
10 May 2019 02:39 pm
Also Read
View All