TV न्यूज

सपना चौधरी का पंजाबी गाना: शूटिंग के फोटोज और वीडियोज में दिखा सपना का मॉडर्न लुक

सपना चौधरी के नए पंजाबी सांग की शूटिंग के फोटोज-वीडियो में उन्हें ब्लैक गाउन में देखा जा सकता है।
2 min read
Oct 05, 2018
Sapna Choudhary Punjabi song
Sapna Choudhary Punjabi song

मुंबई। सपना चौधरी की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि अब उन्हें पंजाबी गानों के लिए भी आॅफर मिल रहे हैं। हाल ही में उनके नए पंजाबी गाने की शूटिंग के कुछ फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। इनमें सपना का लुक एकदम अलग दिख रहा है। उनके इस लुक पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

सपना चौधरी के नए पंजाबी सांग की शूटिंग के फोटोज-वीडियो में उन्हें ब्लैक गाउन में देखा जा सकता है। फोटोज देखकर अंदाजा लगाना आसान है कि ये एक पार्टी सांग का माहौल है। शूटिंग के वीडियो में सपना कोरियाग्राफर आशीष माथुर के साथ हॉट मूव्ज प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी के इस नए पंजाबी गाने के बोल हैं 'तेरा मेरा मैल मिले ना, तो कै पैंदा इस यारी का, यार तेरा चेतक पर चल्ले, तैनें चस्का रेड फरारी का...'। पहली बार सुनने से लगता है कि ये गाना फैंस की जुबां पर चढ़ेगा। हालांकि आखिरी फैसला तो सपना के फैंस और जनता को लेना है।

ऐसा नहीं है कि सपना चौधरी पहली बार पंजाबी सांग पर डांस करेंगी। इससे पहले भी सपना चौधरी ने पंजाबी गानों पर डांस किया है। हालांकि इनमें से ज्यादातर तब के हैं जब वह बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनीं थीं और देशभर में उनकी पहचान नहीं थी।

Updated on:
05 Oct 2018 01:44 pm
Published on:
05 Oct 2018 01:38 pm