
Sapna Choudhary के ठुमके, लोगों का हंगामा, जाने, उसके बाद भीड़ ने क्या किया
गाजियाबाद। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। सपना चौधरी का गाना तेरी अखियां का यों काजल और उनके ठुमके पर दर्शक झूम उठते हैं। अपने ठुमकों से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी बीती रात गाजियाबाद पहुंची थी। लेकिन हमेशा की तरह एक बार फिर उनके चाहने वालों और फैंस बेकाबू हो गए और कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा किया।
दरअसल सपना चौधरी अपने फोक गानों पर डांस ( Sapana Choudhary Dance ) की वजह से हरियाणा के साथ ही कई राज्यों में काफी मशहूर हैं। पिछले सीजन के BIGG BOSS में भी प्रतिभागी बन कर पहुंची थीं। जिसके बाद सपना चौधरी ने कुछ फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं सपना का दबदबा आज पंजाबी, भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में चलता है, इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि सपना भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।
सपना चौधरी की इन्हीं फैंस फॉलोविंग की उनके हर कार्यक्रम में काफी भीड़ होती है। जिसे कई बार संभालना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही गाजियाबाद में हुआ जब वो डीएलएफ कॉलोनी में एक कार्यक्रम में पहुंची। तेज बारिश और मौसम खराब होने की वजह से सपना 9 बजे के बाद कार्यक्रम में पहुंचीं। लेकिन मौसम खराब होने के बावजूद लोग डटे रहे। कार्यक्रम के तहत जैसे ही सपना चौधरी स्टेज पर अपने पर्फामेंस के लिए पहुंची और अपने ठुमके लगाना शुरू ही किया था कि वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। लोग आगे-पीछे धक्का मुक्की करने लगे, कुछ तो स्टेज पर चढ़ने लगे। ये देखते ही सपना के बाउंसरों ने लोगों को स्टेज पर चढ़ने से रोकने लगे लेकिन जब वे नहीं माने तो बाउंसरों ने लोगों को धक्का देकर नीचे उतारा। वहीं खबर हैं की बाउंसरों की कई लोगों के साथ हाथा-पाई भी हुई और उन्होंने लोगों को मुक्के भी मारे।
इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर विवाद बढ़ गया और स्थिती बिगड़ता देख मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करते हुए सबसे पहले वहां से सपना चौधरी को बाहर निकाला। इस बारे में जानकारी देते हुए सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। साथ ही उन्होंने रात 10 बजे के बाद इस तरह का आयोजन करने पर आयोजकों को चेतावनी भी दी।
Updated on:
25 Sept 2018 04:37 pm
Published on:
25 Sept 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
