28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG ! एक करोड़ से भी ज्यादा है इस सांप की कीमत, इस शहर की पुलिस ने तस्करों को पकड़ा तो हुआ खुलासा

इन तस्करों के पास से पकड़ में आये सांप रेड सैंड बोआ बरामद हुए हैं। एक सांप की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 25 Sep 2018, 8:40 AM IST

moradabad

OMG ! एक करोड़ से भी ज्यादा है इस सांप की कीमत, इस शहर की पुलिस ने तस्करों को पकड़ा तो हुआ खुलासा

मुरादाबाद: जनपद की भगतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,जिसमें उसने करोड़ों रूपए की कीमत के तस्करी के सांपों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इन तस्करों के पास से पकड़ में आये सांप रेड सैंड बोआ जिसे दोमुहां सांप भी कहा जाता है, बरामद हुए हैं। एक सांप की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है। इन सभी की वन्य जीव कानून के तहत कार्यवाही की गयी है।

आश्चर्य ! रेलवे ने महज 6 घंटे में देहरादून-हरिद्वार लाइन पर बना दिया पुल, जा‍निए कैसे

मिली थी सूचना

सोमवार को भगतपुर पुलिस व वन विभाग को सूचना मिली कि स्थानीय स्तर से कुछ लोग सांपों की तस्करी गुजरता और मुंबई करने जा रहे हैं। जिस पर संयुक्त टीम ने इन्हें मय सांप के गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इन्होने बताया कि ये तस्करी के सांप मुंबई ले जा रहे थे।

संभल में रामगोपाल यादव के सामने चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह के यह साथी

मुंबई में तस्करी कर ले जाते थे

एसएसपी जे रविन्दर गौड ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि भगतपुर से मुंबई और गुजरात के लिए दोमुंहा सांप की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तस्करों से आने से पहले ही टीम लगा दी। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेंद्र पुंडीर और वन रक्षक नेमपाल कर रहे थे। दोपहर को नोमान, साकिब और अजीम निवासी रेलवे स्टेशन भोजपुर को दौलपुरी बमनिया तिराहे से दबोच लिया। तीनों के कब्जे से एक दोमुंहा सांप बरामद हुआ है।

इस वजह से आज़म खान नहीं पहुंचे अखिलेश यादव के सम्मेलन में

एक करोड़ है सांप की कीमत

वन विभाग के मुताबिक ढाई फीट लंबे एक किलो से ज्यादा वजन के सांप की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। तीनों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दोमुंहा की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने सांप को भगतपुर के एक तालाब से पकड़ा था। तीनों का सरगना कौन है? इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

जल्द विदा होगा मानसून,इस तारीख से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

इस काम आता है सांप

पुलिस के मुताबिक, खाड़ी देशों में माना जाता है कि रेड सैंड बोआ सांप का मांस तथा रक्त का सेवन करने से व्यक्ति की कई प्रकार कि बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसे पौरुष शक्ति बढ़ाने में इस्तेमाल भी करना बताया जाता है। इसलिए इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है और कीमत भी। जनपद में इस तरह का पहला मामला मिलने से कयास लगया जा रहा है कि इस धंधे में और भी लोग शामिल हैं।