6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपना चौधरी की भोजपुरी फिल्मों में इंट्री, पहला गाना हुआ सुपरहिट

सपना के इस भोजपुरी गानों को 6 दिन में 9 लाख लोगों ने देखा
less than 1 minute read
Google source verification
Sapna Chaudhary

सपना चौधरी

वाराणसी. हरियाणवी गानों पर अपने ठुमके लगाने वाली सपना चौधरी ने अब भोजपुरी दुनिया में कदम रख दिया है। 'तेरे आख्या का ये काजल" से लोगों का दिल जीतने के बाद अपने भोजपुरी के नये गाने 'मेरे सामने आके' से कहर बरपा रही हैं। उनका ये भोजपुरी गाना हाल ही में रिलीज हुआ आर यूट्यूब पर छा गया। इस गाने को 6 दिन में 9 लाख लोगों ने देखा है।


भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना-2' का ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने के साथ सपना ने भोजपुरी सिनेमा में भी एंट्री मार ली है। सपना के ठुमके पर अब हर‍ियाणा के अलावा यूपी और बिहार के लोग भी झूम रहे हैं। इस फिल्म में रवि किशन और काजल राघवनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और यूपी में की गई है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद पांडे और अशोक श्रीवास्तव का दावा है कि ये फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म होगी।


बिग बॉस के बाद चमक गई सपना की किस्मत
बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद सपना ने कई फिल्मों में डांस नंबर्स किए हैं. वे कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। अब वे बड़े बड़े इवेंट्स में नजर आती हैं। आजकल सपना चौधरी पहले से ज्यादा फिट नजर आती हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर उन्होंने अपना वजन भी घटाया है। वे अब पहले से स्लिम हो गई हैं।


ग्लैमरस लुक में दिखती हैं सपना
अब सपना देसी अवतार छोड़ ग्लैमरस लुक में दिखाई देती हैं। सपना का मेकओवर देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्क‍िल है। सलवार-कुर्ते में नजर आने वाली सपना चौधरी मैक्सी ड्रेस और गाउन में दिखती हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग