उदयपुर

17 हॉस्पिटल: ऑक्सीजन के 26, वेंटी व नोन वेंटी आईसीयू में एक भी पलंग नहीं

- जिले में अब तक 1604 मरीज भर्ती
less than 1 minute read
Apr 26, 2021
17 हॉस्पिटल: ऑक्सीजन के 26, वेंटी व नोन वेंटी आईसीयू में एक भी पलंग नहीं
17 हॉस्पिटल: ऑक्सीजन के 26, वेंटी व नोन वेंटी आईसीयू में एक भी पलंग नहीं

भुवनेश पंड्या
उदयपुर.जिले में अब सभी 17 हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन के 26 पलंग ही बचे हैं। जबकि आईसीयू वेंटीलेटर व आईसीयू नोन वेंटिलेटर का एक भी पलंग उपलब्ध नहीं हैं। जिले में फिलहाल सभी 17 हॉस्पिटलों में 1604 मरीज भर्ती हैं। हालात ये है कि एक मरीज के डिस्चार्ज होने या मौत के बाद दूसरा मरीज भर्ती होने के लिए अपनी बारी का इन्तजार कर रहा है।

------------

ऑक्सीजन पर 962 मरीज- कुल 1604 भर्ती मरीजों में से 274 सामान्य बिस्तर पर भर्ती हैं, जबकि 962 ऑक्सीजन पर हैं। आईसीयू नोन वेंटीलेटर पर 151 तो आईसीयू वेंटीलेटर पर 217 मरीज भर्ती हैं। - जिले में 17 चिकित्सालयों में 776 सामान्य, 26 ऑक्सीजन पलंग खाली है, इसके अलावा आईसीयू वेंटीलेटर व नोन वेंटीलेटर का एक भी पलंग खाली नहीं है।

-------

गंभीर मरीजों को इएसआईसी हॉस्पिटल में पलंग की उपलब्धता के लिए अन्य चिकित्सालय में भेजना शुरू किया है तो कुछ को जिनका स्वास्थ्य ठीक होने लगा है उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। इएसआईसी से 40 मरीजों को दूसरी जगह यानी 15 मरीजों को बेडवास व अन्य मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा है, जबकि एमबी से 10 मरीजों को बेडवास भेजा गया है।
----------

Published on:
26 Apr 2021 06:36 am