उदयपुर

22 लाख 30 हजार 971 मतदाता चुनेंगे अपना नेता

लोकसभा आम चुनाव को लेकर मतदाताओं के फाइनल आंकड़ें जारी कर दिए हैं। उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए डूंगरपुर जिले के आसपुर और प्रतापगढ़ जिले के धारियावाद विधानसभा क्षेत्र सहित कल 22 लाख 30 हजार 971 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे।
less than 1 minute read
22 लाख 30 हजार 971 मतदाता चुनेंगे अपना नेता
22 लाख 30 हजार 971 मतदाता चुनेंगे अपना नेता

Loksabha Election 2024: लोकसभा आम चुनाव को लेकर मतदाताओं के फाइनल आंकड़ें जारी कर दिए हैं। उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए डूंगरपुर जिले के आसपुर और प्रतापगढ़ जिले के धारियावाद विधानसभा क्षेत्र सहित कल 22 लाख 30 हजार 971 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि 8 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया था। इसके पश्चात 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं से 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कर पूरक प्रकाशन किया गया। उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 11 लाख 33 हजार 207 पुरुष, 10 लाख 97 हजार 745 महिला तथा 19 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

संसदीय क्षेत्र में विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति

चित्तौड़गढ़ में शामिल हैं मावली-वल्लभनगर

ये दो विधानसभाएं चित्तौगढ़ लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। मावली में कुल 259502 मतदाताओं में पुरुष 131165, महिलाएं 128332 एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता तथा वल्लभनगर में कुल 265701 मतदाताओं में पुरुष 135032, महिलाएं 130667 एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

फैक्ट फाइल

उदयपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 2230 मतदान केंद्र और 34 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें गोगुन्दा में 286 मुख्य व 2 सहायक, झाड़ोल में 290, खेरवाड़ा में 314 मुख्य व 1 सहायक, उदयपुर ग्रामीण में 262 मुख्य व 12 सहायक, उदयपुर शहर में 216 मुख्य व 9 सहायक, सलूम्बर में 296 मुख्य व 2 सहायक, धरियावाद में 292 मुख्य व 6 सहायक तथा आसपुर में 274 मुख्य व 2 सहायक मतदान केंद्र रहेंगे।

Published on:
06 Apr 2024 05:27 pm