
उदयपुर. फलासिया. कोल्यारी की उपलीहेर में ट्रांसफॉर्मर (transformer)जलने से 30 घंटे (30 hours)से भी ज्यादा समय से विद्युत (electicity) आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणो ने इस संबंध में विद्युत निगम (avnnl)में शिकायत (complain)भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। दरसल ट्रांसफॉर्मर से 100 से ज्यादा कनेक्शन दे रखे हैं, जिससे उस पर लोड बढ़ जाने से आए दिन ट्रांसफॉर्मर जल जाता है लेकिन निगम इसका कोई स्थाई समाधान (solution) नहीं निकाल रहा है।
उपभोक्ता पैसा एकत्र कर लाते हैं ट्रांसफॉर्मर
गांव के उपलीहेर मोहल्ले में आए दिन समस्या होने पर इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े 100 उपभोक्ता 50 - 50 रुपए जमा कर निगम से ट्रांसफॉर्मर लाने ले जाने का काम करते हैं।
इनका कहना है
ट्रांसफॉर्मर की क्षमाता 50 कनेक्शन की ही है। वहां 2 ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था मेरे स्तर पर कर दी है। शाम तक दोनों पर 50 - 50 कनेक्शन कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
भुवनेश मीणा,
जेईएन, एवीवीएनएल, फलासिया