सैकड़ों युवाओं ने भरी हुंकार, ब्रह्मशक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का संकल्प
Also Read
View All 
रिछेड़. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछेड़, केशरीमल मगनलाल कोठारी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं द्वारकेश विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने एक साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राउमावि रिछेड़ के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति का संदेश देने वाला रोमांचक नाटक प्रस्तुत किया। द्वारकेश विद्या मंदिर की छात्राओं ने शराब पीने वाले की दशा पर नाटक प्रस्तुत किया, जिस पर उन्हें इनाम दिया गया। राबाउमावि की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता दिवस पर वरदीसिंह पृथ्वीसिंह सिसोदिया एवं बच्चों के उत्कृष्ट कार्य पर रामचंद्र (डोन) सोहनलाल पालीवाल टांकड़ा ने सभी स्कूलों के बच्चों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र दिए तथा हर वर्ष आजीवन इनाम देने की घोषणा की।