17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

Rajasthan

राजसमंद. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने श्रद्धा व राष्ट्रभावना के साथ अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने भारत की एकता, अखंडता व गौरव बनाए रखने का संकल्प लिया। विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री तुलसीराम गायरी ने कहा कि दिवस भारत के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत व राष्ट्रीय एकता का स्मरण कराता है। 14 अगस्त देश के विभाजन की ऐतिहासिक स्मृति से जुड़ा है। जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमावत ने कहा कि उद्देश्य युवाओं को इतिहास व सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना तथा राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक करना है।