17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैकड़ों युवाओं ने भरी हुंकार, ब्रह्मशक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

Rajasthan

राजसमंद. युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ संस्थान का दो दिवसीय ब्रह्मशक्ति राष्ट्रीय अधिवेशन एवं नवदृष्टि सम्मेलन प्रधान कार्यालय पालीवाल मंडल कांकरोली में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी भावेश दवे ने बताया कि 14 अगस्त को कोर कमेटी की बैठक में कार्यकारिणी भंग कर नवीन कार्यकारिणी पर चर्चा हुई तथा विभिन्न राज्यों से आए समाजजनों के साथ बैठकें हुईं। 15 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन विस्तार एवं सशक्तीकरण पर विभिन्न सत्र आयोजित हुए। शुभारंभ भावेश दवे व ईश्वर आमेटा ने परशुराम प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व मंत्रोच्चार से किया। गिरीश पालीवाल ने संगठन के 15 वर्षों के राष्ट्रीय, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने 2018 से 2026 तक का आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खुले मंच में उच्च शिक्षा, बेरोजगारी, व्यापार, विवाह संबंध व चिकित्सा जैसे मुद्दों पर सुझाव आए। युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, धर्म संरक्षण व सामाजिक सरोकारों के लिए संकल्प लिया। योगेश पुरोहित राष्ट्रीय अध्यक्ष, भवानी जोशी राष्ट्रीय महामंत्री और दिलीप पालीवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए। गिरीश पालीवाल ‘अंश’ व दिलीप पालीवाल ने संचालन किया। संयोजक सत्तू पालीवाल, रंजीत, सुनील, गिरिराज, लव, हितेश दवे, विनोद, दीपक, प्रतीक, विनोद, राधेश्याम आमेटा रहे। आभार लीना शर्मा ने जताया।