
केलवा. श्रीमती फूलीदेवी अंशुल बोहरा राउमावि में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मांगीलाल तेली ने ध्वजारोहण किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। भामाशाह नरेंद्र बोहरा ने विद्यालय के लिए 21 हजार रुपए देने, देशबंधु सांवरिया ने 51 हजार रुपए का कंप्यूटर सेट देने, सरपंच सुमन साहू ने विद्यालय में टीन शेड एवं टॉयलेट निर्माण करवाने की घोषणा की। इसी क्रम में राबाउमावि में डालचंद कुमावत, राउमावि देवपुरा में द्वारकेश तंबोली, प्रताप तेली, ग्राम पंचायत में सरपंच सुमन साहू, राप्रावि कचोलिया में ईश्वर कुंवरपावत एवं लक्ष्मी मेहता तथा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में मीनाक्षी पानेरी ने ध्वजारोहण किया।
Updated on:
17 Aug 2026 06:00 am
Published on:
17 Aug 2026 06:00 am
