17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, प्रतिभाओं का किया सम्मान

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

Rajasthan

चारभुजा. तहसील स्तर पर स्वतंत्रता दिवस पीएम श्री राउमावि में मनाया गया। कार्यवाहक संस्था प्रधान विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। तहसील पर पहली बार 45 प्रतिभाओं का तहसीलदार तोलाराम देवासी व थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने सम्मान किया। समाजसेवी ललित गुर्जर ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने पर वाली कक्षा 10 व 12वीं की छात्राएं दुर्गा भील, कौशल जोशी, सुधीर सुथार, राधिका वैष्णव, सुजल टेलर, कुमकुम मेघवाल को दस-दस हजार के चेक प्रदान किए। आगे पढ़ने के लिए कंप्यूटर तकनीक, कोचिंग के लिए निशुल्क सहायता, चारभुजा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की। उमावि सेवंत्री में संस्था प्रधान अविचल पारीक ने ध्वजारोहण किया। प्रतिभाओं को सम्मानित किया। भामाशाह लक्ष्मण मेहता द्वारा विद्यालय में सहयोग राशि प्रदान की। राउप्रावि भोपजी की भागल में ध्वजारोहण संस्था प्रधान रामलाल जाटव ने किया। इस मौके पर हनी गुर्जर को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बख्तावर गुर्जर थे। राउमावि निचला घाटडा में ध्वजारोहण संस्था प्रधान छोटूराम गोठवाल, राउमावि जनावद में संस्था प्रधान संजय पालीवाल, राउमावि साथिया में कांता जागृत ने ध्वजारोहण किया।