
कमलाशंकर श्रीमाली/कानोड़. सरकार के एसबीआई बैंक में शराब पार्टी होना दर्शा रहे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरूवार को उदयपुर चेटक सर्कल शाखा के एजीएम सुरेन्द्र कुमार धाकड़ सहित टीम ने देर रात तक शाखा में रूककर मामले की गहनता से जांच की । जांच करने पहुंंची टीम के निर्देश पर स्थानीय बैंक अधिकारी ने उपभोक्ताओं को बुलाकर उनके बयान कलमबद्ध करवाए । इस पूूरे मामले में नगरवासियों का आरोप है कि जांच अधिकारी स्थानीय दोषी कर्मचारियों को बचाने व मामले पर पर्दा डालने के लिए स्थानीय बैंक अधिकारियों के चहेतोंं को बुलाकर उनके बयान करवाए गए ।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिय़ा पर जो फोटो वायरल हुए हैंं उसमें बैंक के रिकार्ड रूम के टेबल पर शराब व बीयर की बोतलेंं साफ दिख रही हैं। वहींं जहां बैंक का आवश्यक रिकार्ड पड़ा है ,वहां भी शराब की बोतल व कांच के गिलास पड़े हैंं। यह शराब पार्टी कब हुई यह तो साफ नहींं हो पाया है, लेकिन जिम्मेदार बैंक में इस तरह के बेहूदा हाल ने सभी उपभोक्ताओं को चाैैकन्ना कर दिया है । शराब पार्टी दर्शाते फोटो वायरल के बाद एसबीआई की शाखा से उपभोक्ताओं का विश्वास उठा है । बैंक में इस हरकत के बाद नगर पालिकाध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज भानावत सहित उपभोक्ताओं की मांग है कि मामले में गहनता से बैंंक में लगे सीसीटीवी खंंगालते हुए निष्पक्षता से जांच कर दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए जिससे बैंक उपभोक्ताओं का विश्वास बैंक शाखा पर बना रहे ।
इनका कहना है..
बैं के निर्देश पर में मामले की जांच करते हुए हमने उपभोक्ताओं से जानकारी ली है , वायरल फोटो के बारे में पुरी जांच चल रही है सीसीटीवी भी जांच का एक पार्ट है ,हम पुरी जांच करने के बाद रिपोर्ट एसबीआई बैंक को देंंगे । बैंक ही जांच कार्यवाही की जानकारी दे पाएगा ।
सुरेन्द्र कुमार धाकड़ , एजीएम पटेल सर्कल एसबीआई उदयपुर