उदयपुर

शहर कांग्रेस की बैठक में गुस्साए पदाधिकारियों का बिगड़ा लहजा

शहर कांग्रेस की प्रभारी सचिव डॉ. अर्चना सुराणा ने की चर्चा, नगर निगम में बोर्ड बनाने को लेकर रणनीति पर मंथन
less than 1 minute read
Jul 14, 2024
Feature image
शहर कांग्रेस की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी।


उदयपुर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पुलां स्थित साईं ग्रीन वाटिका में हुई। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ। इस दौरान कई पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पदाधिकारियों ने अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर दिया। शहर प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने की। मीटिंग का एजेंडा संगठन की मजबूती और नगर निगम चुनाव को लेकर था, जिसमें प्रभारी सचिव डॉ. अर्चना सुराणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। उन्होंने कहा कि देश में कटुता और वेमनस्यता फैलाकर राज करने वालों का विकास से कोई लेना देना नहीं है। आगामी निगम चुनाव में मजबूती से मुकाबला करते हुए बोर्ड बनाना है। जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर वार्डों में जुट जाएं। आने वाले चुनाव में निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए तैयार रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश सचिव असरार अहमद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, सचिव दिनेश श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, महिला अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, उपाध्यक्ष राजीव सुवालका, खूबीलाल मेनारिया, दीपक सुखाडिय़ा, सुधीर जोशी, दीपक व्यास, महामंत्री दिनेश दवे, अरुण टांक सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Updated on:
14 Jul 2024 05:10 pm
Published on:
14 Jul 2024 05:10 pm