उदयपुर

राजस्थान पुलिस के इन 3 बहादुर कांस्टेबलों ने जान पर खेलकर लुटेरों को दबोचा, जानें पूरा मामला

कर्नाटक के बेंगलूरु में एक ज्वेलरी शोरूम से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए के आभूषण लूटकर फरार हुए चार बदमाशों को चित्तौड़गढ़ के बेगूं में दबोच लिया गया।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2022, 7:48 PM IST
bengaluru robbery case 3 constables of rajasthan police caught accused

उदयपुर. कर्नाटक के बेंगलूरु में सोमवार सुबह एक ज्वेलरी शोरूम से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए के आभूषण लूटकर फरार हुए चार बदमाशों को चित्तौड़गढ़ के बेगूं में दबोच लिया गया। राजस्थान पुलिस ने तीन कांस्टेबल गोविन्द सिंह, डालाराम और सुमित यादव ने अपनी जान पर खेलकर डकेतों को पकड़ा।

गौरतलब है कि 4 जुलाई की सुबह बेंगलूरू में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी थाना क्षेत्र में रामदेव बेंकर एण्ड ज्वैलर्स में 4 बदमाश पिस्टल से डरा तिजोरी में रखे सोने व चांदी के जेवर व नकदी की डकैती कर फरार हो गए थे।

आरोपियों की तलाश के लिए बेंगलूरू से पुलिस इंस्पेक्टर मंजय गौडा के नेतृत्व में टीम उदयपुर आई थी। टीम की मदद के लिए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार चन्द्रशील ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर के निर्देशन में दलपत सिंह थानाधिकारी सुखेर मय टीम के तकनीकी सहयोग से आरोपियों का पीछा करते हुए बेगूं पहुंचे। एएसपी ठाकुर ने बताया कि तीनों कांस्टेबलों ने अपनी जान पर खेलकर आरोपियों को दबोचा है।

एडीजी एसीबी ने दी थी सूचना
एएसपी ठाकुर ने बताया कि एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन ने इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी थी। इस पर तत्काल पुलिस ने एक्शन लेते हुए यहां से टीम बेगूं रवाना की।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पाली जिले के बगड़ी निवासी देवा राम पुत्र कुकराम चौधरी, पाली जिले के ही समोगी निवासी अनिल पुत्र हेमाराम मेघवाल, जोधपुर जिले के अरतिया खुर्द थाना भोपालगढ़ निवासी रामसिंह पुत्र शंकर सिंह एवं सिरोही जिले के माउंटआबू निवासी राहुल पुत्र अशोक सोलंकी हैं। पुलिस ने लुटेरों से बैग में रखे आभूषण तथा दो पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

तीन किमी. तक चली फायरिंग
आंध्रप्रदेश नंबर की एक कार आते देख रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर नाकाबंदी तोड़ते हुए कार को बलवंत नगर की ओर भगा दिया। इस बीच, कर्नाटक एव उदयपुर पुलिस की गाड़ियां उनके पीछे लग गईं। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने लगे, जवाब में पुलिस ने भी आरोपियों पर फायरिंग की।

Published on: