
प्रमोद साेेेनी/ उदयपुर. द प्राइड क्लब भट्टियानी चोहट्टा के गोविंदाओं ने चौथे राउण्ड के पहले ही चक्र में 24 फीट ऊंची बंधी हांडी को फोड़ दिया और गोविंदा आला के गीत पर सभी गोविंदा मदमस्त होकर झूम उठे। गोविन्दाओं के साथ अन्य मंडल और वहां मौजूद जनसैलाब भी झूम उठा। विजेता को पेसिफिक की ओर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
धर्मोत्सव समिति मेवाड़ द्वारा आयोजित दधिकोत्सव में शहर की 7 टीमों ने भाग लिया। पच्चीस सदस्यों का पिरामिड बनाकर पहले राउण्ड में 26 फीट ऊंची हंडिया को फोडऩे के लिए गोविंदाओं ने प्रयास किया इस राउण्ड में पानी की बौछारे डाली गई और कोई भी टीम सफल नहीं हुई। दूसरे राउण्ड में 24 फीट कर दी गई पहले सबका मालिक एक है क्लब व सनराईज क्लब दाता भेरू ने प्रयास किया लेकिन वे नाकामयाब रहे इसके बाद द प्राईड क्लब भट्टियानी चोहट्टा के गोविंदाओं ने मटकी फोड़ दिया। लगभग रात को पौने दस बजे मटकी ज्यों ही फूटी तो वहां मौजूद सभी टीमें और विजेता टीम के साथ जनसैलाब गोविंदा आला के गीत पर झूम उठा।
इससे पहले सायंकाल 5 बजे देश विदेश के याती प्राप्त बाल कलाकारों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये गये इस अवसर पर देश पर अपनी जान की कुर्बानी देने वाले 3 शहीदोंं के जिला डूंगरपुर के शहीद के 3 परिवारों का मंच द्वारा पुरस्कार व शॉल व तस्वीर देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उदयपुर के खेल क्षेत्र में उदयपुर का नाम रोशन करने वालों को सम्मान किया गया। साथ ही मनोरंजन के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त दो बाल कलाकरों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुय अतिथि हरीश राजानी, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, डॉ. आनंद गुप्ता दधिका महोत्सव में विजेता को पेसिफिक की ओर से 25000रू. व प्रशस्ति पत्र व 5000 रू. गुड्डूभाई रबड़ी वाले की ओर से दिये गये। सांस्कृति कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों को अलंकार ज्वैलर्स द्वारा पुरस्कार प्रदान किये।