उदयपुर

Hot day in Bhilwada -धूप चढ़ती गई, आसमान से अंगारे बरसने लगे, सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 41 डिग्री

Bhilwada Temprature-धूप चढ़ती गई, आसमान से अंगारे बरसने लगे, सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 41 डिग्री तीन दिन से चढ़ रहा तापमान, चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल लोगभीलवाड़ा. शहर में रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा उछलकर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सीजन का अधिकतम तापमान है। चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2020, 8:03 PM IST
hot day in bhl
hot day in bhl

धूप चढ़ती गई, आसमान से अंगारे बरसने लगे, सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 41 डिग्री

तीन दिन से चढ़ रहा तापमान, चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल लोग
भीलवाड़ा. शहर में रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा उछलकर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सीजन का अधिकतम तापमान है। चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। शहर में सुबह से सूर्यदेव का रौद्र रूप देखने को मिला। जैसे-जैसे धूप चढ़ती गई, वैसे-वैसे आसमान से अंगारे बरसने लगे। दोपहर में तेज धूप असहनीय रही। आमजन ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल दिखने लगे। पंखे गर्म हवा फेंकने लगे। गर्मी से निजात के लिए लोग दिनभर एसी और कू लर में रहे। हालांकि रविवार अवकाश का दिन होने से दफ्तर बंद थे। लोगों को घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ी। तीन दिन से लगातार पारा चढ़ रहा है। हालांकि न्यूनतम में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। इसका रात को गर्मी पर असर देखने को नहीं मिला।
पार्कों में पाबंदी, गर्मी बढऩे से सांझ ढलने के बाद भी गर्म हवाएं सताती रही। कोरोना के कारण लोग पार्कों में भी नहीं जा सके। जिला प्रशासन ने पार्क बंद करा रखे हैं। ऐसे में लोगों को घरों में ही रहना पड़ रहा है। वाटर पार्क और स्वीमिंग पूल बंद है।

तीन दिन में यूं चढ़ा पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम

13 मई 39.5 23.2

घर के बाड़े में रखी नौ ट्रैक्टर घास जलकर राखबांसिया. पूर्व प्रधान अमृतलाल ननोमा के मकान के पास में रविवार को बाड़े में रखी घास अज्ञात कारणों से जलकर खाक हो गई । पूर्व प्रधान अमृतलाल ननोमा निवासी
घुवेड ने बताया कि बाडे में रखी नौ ट्रैक्टर घास जलकर खाक हो गई । आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। आस.पड़ोस के
लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मौका पर्चा बनाया।

14 मई 40.5 24.1
15 मई 40.8 23.4

16 मई 40.9 24
(पारा डिग्री सेल्सियस में )

Updated on:
17 May 2020, 8:03 PM IST
Published on: