उदयपुर

अहमदाबाद हाईवे पर उदयपुर में ट्रक ने बाइक सवार दो महिलाओं को कुचला, मौके पर ही मौत

https://www.patrika.com/udaipur-news/
less than 1 minute read
Apr 04, 2019
accident
accident

मोहम्मद इलियास/उदयपुर. उदयपुर में दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी खबर आ रही है कि उदयपुर अहमदाबाद हाईवे पर गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बलीचा तिराहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं को कुचल दिया है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवक के साथ गोगुंदा से परसाद की तरफ जा रही थी। उसी दौरान ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों महिलाए ट्रक से कुचल गइ और बाइक चालक घायल हो गया।

घटना पर भीड़ एकत्र हुई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व दोनों मृतकों को एमबी चिकित्सालय भिजवाया है।

Published on:
04 Apr 2019 11:04 am