
उदयपुर। विधानसभा चुनावों का माहौल पूरे परवान पर है। मतदान को लेकर अब दो दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में तमाम प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उदयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशी फूलसिंह मीणा को आज समर्थकों ने चुनावी प्रचार के दौरान घोड़े पर बिठाकर बिंदोली निकाली। ढोल ढमाकों के साथ कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को घोड़े पर बिठाकर जनसम्पर्क कराते दिखे।
आपको बताते चलें कि इस बार चुनाव में अलग अलग सियासी रंग दिख रहे हैं। प्रत्याशी जनता को रिझाने के लिए अनोखे ढंग से प्रचार कर रहे हैं। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लकड़वास इलाके में मीणा कार से उतर घोड़े पर सवार हो गए और गांव में प्रचार किया। इनके समर्थक और कार्यकर्ता नाच रहे थे। एकाएक घोड़े पर ढोल ढमाके के साथ साफे में दिखे प्रत्याशी से माहौल किसी दूल्हे की बारात जैसा नजर आया। कौतूहल के बीच महिला को बताया गया कि यह बारात नहीं है। नेताजी है वोट मांगने आए हैं।