उदयपुर

भाजपा वल्लभनगर की कमल स्वराज यात्रा शनिवार को …हेलमेट पहनकर पहुंचने का अनुरोध

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
Rajasthan election- Formation of election management committees in BJP
Rajasthan election- Formation of election management committees in BJP

उमेश मेनारिया / मेनार. आचार संहिता के बीच मेवाड़ की सबसे हॉट सीट वल्लभनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी वल्लभनगर को निर्वाचन आयोग से विधानसभा क्षेत्र में वाहन रैली निकालने की अनुमति मिली है । गत दिवस हुई बैठक में रैली रुट का निर्धारण किया गया है। भाजपा वल्लभनगर प्रभारी गणपत लाल मेनारिया के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली 3 नवम्बर शनिवार को सुबह 9.30 बजे शुरू होगी जो तहसील के मुख्य मार्गों, कस्बों, गांवों से होती हुई भींडर पहुँचेगी। पदाधिकारियों का मानना है की विशाल वाहन रैली कमल स्वराज यात्रा भाजपा वल्लभनगर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। इस रैली से पूरा क्षेत्र भाजपामय हो जाएगा। इस वाहन रैली यात्रा में हर बूथ से कार्यकर्ता वाहन रैली का हिस्सा बनेंगे। वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ने बताया कि कमल स्वराज यात्रा में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

हर एक बूथ से शामिल होगा कार्यकर्ता

भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ने बताया कि कमल स्वराज यात्रा में विधानसभा के हर एक बूथ से कार्यकर्ता शामिल होगा। वाहन यात्रा छापरमान क्रिकेट ग्राउंड वल्लभनगर से सुबह 9.30 बजे वल्लभनगर मुख्य मार्ग से होते हुए भटेवर, खरसाण, खेरोदा, अमरपुरा, बांसड़ा, केदारिया, भींडर से कानोड़ होते हुए पुन: भींडर पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा । वाहन रैली में भाजपा प्रभारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से हेलमेट पहनकर पहुंचने का अनुरोध किया है।

Published on:
01 Nov 2018 08:32 pm