उदयपुर

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज मेवाड़ की धरती पर

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गोगुंदा से उदयपुर तक साइकिल यात्रा करेंगे Tejasvi Surya

less than 1 minute read
Aug 14, 2021
Tejasvi Surya

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को गोगुंदा से उदयपुर तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या Tejasvi Surya शनिवार को उदयपुर आएंगे। सूर्या का मीरा की नगरी चित्तौडगड़़ व झीलों की नगरी उदयपुर में कार्यक्रम है। सूर्या की पहली यात्रा को लेकर भाजयुमो ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

इससे पूर्व शुक्रवार को भाजयुमो राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने यहां पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि इस महोत्सव के तहत पूरे देश में अलग-अलग कार्यक्रम मोर्चा कर रहा है, इसमें 75 कार्यकर्ताओं की ओर से प्रत्येक मंडल पर राष्ट्रगान गाया जाएगा तथा प्रदेश में 14 जगह पर 75 किमी की साइकिल यात्रा भी की जाएगाी। उन्होंने बताया कि रविवार को गोगुंदा से यहां प्रताप गौरव केन्द्र तक मोर्चा की साइकिल रैली होगी जिसमें उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़़ तथा अजमेर संभाग के भीलवाड़ा जिले के मोर्चा कार्यकर्ता भाग लेंगे।

शर्मा ने यहां टाउनहॉल स्थित नगर निगम प्रांगण का भी दौरा किया जहां शनिवार की शाम को मां भारती की आरती होगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या भाग लेंगे। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत, कांतिलाल अहारी, भाजपा जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष सनी पोखरना, देहात जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे। वैसे सूर्या का शनिवार को चित्तौडगढ़़ दुर्ग दर्शन और मंडफिया में सांवलिया सेठ केे दर्शन का कार्यकम भी है।

Published on:
14 Aug 2021 09:41 am
Also Read
View All