
Rajasthan Civic Elections : राजस्थान में बसपा ने बड़ा ऐलान किया है। बहुजन समाज पार्टी राजस्थान के निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी की गुरुवार को जिला अध्यक्ष शिवकुमार गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल एवं विशिष्ट अतिथि सीपी खटीक उपस्थित रहे। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि पार्टी आगामी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी। इसके लिए संगठन की टीम सक्रिय कर दी गई है। जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में जॉन प्रभारी सीपी खटीक, जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल, जिला अध्यक्ष शिवकुमार गौतम, जिला महासचिव होशियार सिंह जाटव एवं सचिव मांगीलाल सेन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए अपने सुझाव साझा किए।