उदयपुर

धीरेंद्र शास्त्री के भड़काऊ भाषण से हुए प्रेरित, कुंभलगढ़ दुर्ग में भगवा झंडा लगाने पहुंचे 5 युवक गिरफ्तार

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उदयपुर में भाषण से प्रेरित होकर कुंभलगढ़ दुर्ग में भगवा झंडा फहराने पहुंचे पांच युवकों को केलवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2023, 8:09 PM IST
Case on Dhirendra Shastri f
धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में पं. धीरेंद्र शास्त्री पर उदयपुर में केस दर्ज

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/उदयपुर. पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उदयपुर में भाषण से प्रेरित होकर कुंभलगढ़ दुर्ग में भगवा झंडा फहराने पहुंचे पांच युवकों को केलवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी अर्जुन लाल गुर्जर ने बताया कि रात्रि गश्त में तड़के 3.30 बजे कुंभलगढ़ दुर्ग पहुंचे तो उदयपुर पासिंग की कार व्यू पॉइंट स्थित एक धर्म स्थल के पास खड़ी थी।

पांच युवक यहां से झंडा उतारने की कोशिश कर रहे थे। उदयपुर निवासी गौरव सिंह, प्रिंस, देवेंद्र, अभिषेकनाथ, राजेंद्र सिंह को दबोचा गया। सभी नशे की हालत में थे। प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे भगवा झंडे लगाने के लिए कुंभलगढ़ आए थे।

यह विवादित बात कही थी शास्त्री ने
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाषण में कहा था कि हम तो वो हैं, जो कुंभलगढ़ के किले पर भी भगवा झंडा गढ़वाकर मानेंगे। जनता से पूछा- ’तुम चाहते हो कि वहां भगवा झंडा गड़े? कौन-कौन ये चाहता है? कुंभलगढ़ किले में 100 हरे झंडे लगे हैं, उन्हें भगवामय बनाना है...।

Published on: