उदयपुर

राजस्थान की 27 स्टार आइकॉन समेत 101 महिलाओं को मिला सम्मान, हुनर और सेहत के बलबूते हासिल किया मुकाम

उदयपुर में कैट विमेन विंग द्वारा आयोजित कैट फिएस्टा 2026 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिला सशक्तीकरण का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें 27 को कैट स्टार आइकन अवार्ड मिला। शॉपिंग कार्निवल, हेल्थ चेकअप कैंप और फिल्मीस्थान हाउजी जैसे आकर्षण भी रहे।
2 min read
Mar 06, 2026
CAT Fiesta 2026 in Udaipur Honors 101 Women Achievers Celebrates Women Empowerment Ahead International Women Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिला शक्ति का उत्सव (फोटो- पत्रिका)

उदयपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैट विमेन विंग उदयपुर की ओर से अशोका ग्रीन में कैट फिएस्टा 2026 आयोजित हुआ। यह उत्सव महिला सशक्तीकरण, संस्कृति, सम्मान, स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता पर आधारित रहा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने कहा कि ऐसा आयोजन अत्यंत सराहनीय है। अध्यक्षता कर रहीं पूर्व महापौर रजनी डांगी ने कहा कि यह बिजनेस वूमन का सशक्त समूह है और आने वाले समय में अधिकाधिक महिलाएं इससे जुड़ेंगी।

कैट विमेन विंग की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया, महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम में उन्हें अपने हुनर, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर रॉकवुड स्कूल की निदेशक अलका शर्मा, यूसीसीआई अध्यक्ष मनीष गलूंडिया, कैट उदयपुर चैप्टर अध्यक्ष दिनेश चोरडिय़ा एवं महामंत्री महेंद्र तलेसरा, डॉ. निशा अग्रवाल, रुकसाना साबुनेवाला, डॉ. स्वीटी छाबड़ा, पुष्पा कोठारी, मधु सरीन ने दीप प्रज्वलन कर किया।

अवार्ड में 101 विभूतियों का सम्मान

सचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया कि कैट आईकॉन अवार्ड में 101 विभूतियों का सम्मान किया। इसमें 27 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कैट स्टार आइकन अवार्ड प्रदान किया। वहीं, 75 महिलाओं को घर और करियर दोनों की जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाने के लिए कैट आइकन अवार्ड से सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजिका नयना जैन ,चयनिका गलूंडिया, रुचि चोरड़िया, प्रीति सोगानी, नवनीत कौर छाबड़ा एवं दीपमाला मेवाड़ा ने बताया कि शॉपिंग कार्निवल फिएस्टा के अंतर्गत 50 से अधिक ज्वेलरी, बुटीक, फूड स्टॉल, होम डेकोर एवं अन्य उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। जहां उदयपुर की जनता ने जमकर खरीदारी की।

मेडिकल कैंप संयोजिका डॉ. बलदीप शर्मा, कविता जैन एवं मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें बीपी, शुगर, बीएमआई, बीएमडी कैल्शियम एवं आई-टेस्ट जैसी जांचें एवं परामर्श नि:शुल्क प्रदान किए गए।

मनोरंजन-फिल्मिस्तान हाउजी संयोजिका ललिता सियाल, कल्पना चोरड़िया , स्नेहा मलानी, जया जेतावत, कृतिका बलदवा, सीमा मेहता, पूनम काबरा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फिल्मीस्थान हाउजी रहा, जिसमें फिल्मी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों पर आधारित रोचक प्रस्तुति दी गई।

डॉ. श्रद्धा गट्टानी एवं विजयलक्ष्मी गलूंडिया द्वारा प्रस्तुत इस मनोरंजक आयोजन में प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों के साथ खूब आनंद लिया और आकर्षक उपहार जीते। संयोजिका कविता बलदवा ने बताया कि समापन फूलों की होली से हुआ, जिसमें उपस्थिति महिलाओं ने जमकर फूलों की होली खेली।

27 विभूतियों को कैट स्टार आइकन अवार्ड से नवाजा

कैट स्टार आइकॉन अवार्ड संयोजिका संगीता मूंदड़ा, डॉ. रेखा सोनी, सी ए शानू लोढ़ा, विजेता मेहता ने बताया कि 27 विभूतियों को कैट स्टार आइकन अवार्ड से नवाजा। इनमें साक्षी भट्ट, पूजा छाबड़ा, ऐश्वर्या सिंह, हसीना चक्कीवाला, अंजली दुबे, रुखसाना साबुनवाला, डॉ. गुनीत मोंगा, शानू लोढ़ा, डॉ. संगीता गुप्ता, संगीता धर, प्रेम नाहर, आशा मेहता, डॉ. सिम्मी सूद, मीनल जैन, प्रियंका अर्जुन, पलक जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, मधु अग्रवाल, कृति शर्मा, महक सनाढ्य, कृतिका चौबीसा, आशा पांडे, शैली श्रीवास्तव, श्रेष्ठा कोठारी, हीरा सरीन और सोनल कंठालिया शामिल रहीं।

Updated on:
06 Mar 2026 10:33 am
Published on:
06 Mar 2026 10:33 am