
उदयपुर. सर्वऋतु विलास क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह की सजगता से गत दिनों पकड़े गए चेन स्नैचर्स(chain snatching) ने वारदात को अंजाम देने के लिए गोवद्र्धनविलास क्षेत्र से पावर बाइक चुराई थी। गोवद्र्धनविलास पुलिस ने सेक्टर 14 आई ब्लॉक निवासी सीमा कुंवर के घर पर हुई इस वारदात को लेकर दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत ने बताया कि आरोपी देवा उर्फ देवीलाल मीणा निवासी लिम्बादरा और प्रकाश उर्फ सिलेस मीणा निवासी कोटड़ा फला ऋषभदेव ने शहर में 20 दिन में 3 चेन स्नैचिंग की वारदातें की थी जिसके लिए पावर बाइक सेक्टर 14 क्षेत्र से चुराई गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
शातिर बदमाशों के खिलाफ कई मामले
दोनों शातिर अपराधी हैं। इन्होंने 8 जून को सेक्टर 14 से बाइक चुराने के बाद 21 जून को सविना 100 फीट रोड पर एवं 30 जून को न्यू फतहपुरा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग कर भाग छूटे। 9 जुलाई को सर्वऋतु विलास में चेन स्नेचिंग कर भागने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। देवा के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, चेन स्नैचिंग, आम्र्स एक्ट और वाहन चोरी के 21 प्रकरण दर्ज हैं, वहीं प्रकाश के खिलाफ चोरी, मारपीट नकबजनी, आम्र्स एक्ट, लूट, वाहन चोरी के करीब 7 प्रकरण दर्ज हैं।
कबजनी का आरोपी पकड़ा
उदयपुर. फतहपुरा-साइफन रोड स्थित मोबाइल शॉप में चोरी के आरोपी को अंबामाता पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया। आरोपी रमेश पुत्र आसूराम सांचौर के पुर का रहने वाला है। आरोपी ने मोबाइल और चार्जर के अलावा पास की हार्डवेयर दुकान से ड्रील मशीन भी चुराई थी पुलिस इसे बरामद करने में लगी है।