
भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में फिलहाल कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 4 संक्रमित मिले। चार पॉजिटिव मिले, जयपुर में 6 संक्रमित के बाद हम दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा नागौर व सवाई माधोपुर में 2-2, अलवर, दौसा, धौलपुर, जैसलमेर, पाली व राजसमन्द में 1-1 संक्रमित मिले, जबकि अन्य सभी जिलों में एक भी रोगी सामने नहीं आया है। प्रदेश में कुल 20 संक्रमित सामने आए।
---------------
सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में तीन नए व ग्रामीण क्षेत्र में एक नया मामला मिला। हाथीपोल थाना, कोफी कल्चर शोभागपुरा, पडूणा गिर्वा व सेक्टर 13 हिरणमगरी में रोगी मिले। अब तक कुल 56341 पॉजिटिव हो चुके हैं, इनमें से 55530 डिस्चार्ज किए गए हैं, जबकि 57-57 रोगी होम आइसोलेशन व एक्टिव हैं। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि विभागानुसार अब तक कोरोना से 754 लोगों की मौत हुई है।संक्रमण के मामले में जयपुर के बाद उदयपुर दूसरे स्थान पर हैं।