उदयपुर

दूसरे टेस्ट में प्रतापगढ़ के दम्पति नेगेटिव, डूंगरपुर के पिता-पुत्र की स्थिति में सुधार, नए चार भर्ती

- महाराणा भूपाल हॉस्पिटल - सात को किया डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Mar 31, 2020
दूसरे टेस्ट में प्रतापगढ़ के दम्पति नेगेटिव, डूंगरपुर के पिता-पुत्र की स्थिति में सुधार, नए चार भर्ती
दूसरे टेस्ट में प्रतापगढ़ के दम्पति नेगेटिव, डूंगरपुर के पिता-पुत्र की स्थिति में सुधार, नए चार भर्ती

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड में भर्ती प्रतापगढ़ के दम्पति दूसरे टेस्ट में भी नेगेटिव आए हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है, चिकित्सालय प्रशासन उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से सम्पर्क साध रहा है, जैसे ही वहां से आेके होता है दम्पति को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव डूंगरपुर के पिता पुत्र दोनों की तबीयत में भी लगातार सुधार जारी है। उदयपुर के कोरोना वार्ड में सोमवार तक १२ मरीज भर्ती है, कुल १५ में से ७ को डिस्चार्ज करने के बाद चार नए मरीज सोमवार को भर्ती हुए है, जो सात जने डिस्चार्ज किए गए हैं वे नेगेटिव होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं।

------

ये चार नए भर्ती- ३२ वर्षीय डायमंड कॉलोनी नवरतन काम्पलेक्स निवासी युवक जो १८ मार्च को दुबई से लौटा है, बीमार होने पर भर्ती किया गया। - २८ वर्षीय गोवद्र्धन विलास निवासी युवक जो १३ मार्च को अलीगढ़ से लौटा था। - गोगुन्दा की २६ वर्षीय महिला जो सूरत से लौटी है। - सेक्टर तीन निवासी २८ वर्षीय महिला जो अहमदाबाद से लौटी है।

-----

एमबी के अधीक्षक डॉ आरएल सुमन ने बताया कि सोमवार को कोरोना वार्ड का ओपीडी ११६ रहा। - आरएनटी की माइक्रोबायोलॉजी लैब में सोमवार को लगे सभी १८ नमूने नेगेटिव मिले हैं।

Updated on:
31 Mar 2020 07:28 am
Published on:
31 Mar 2020 07:28 am