अणुव्रत बालोदय शिविर में 122 बच्चों ने सीखी जीवन जीने की कला
Also Read
View All 
राजसमंद. नाग छाया संस्थान ने जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लवाणा में फिट माइन्ड फिट लाइफ विषय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। भानु कुमावत ने बताया कि परीक्षा का डर, करियर की चिंता और मोबाइल का अधिक उपयोग छात्रों में तनाव के मुख्य कारण हैं। समस्याएं बताना और समय पर मदद लेना कमजोरी नहीं, समझदारी है। संस्थान अध्यक्ष हितेष कुमावत ने खेलों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव और सकारात्मक सोच की जानकारी दी। प्रधानाचार्य तुलसीराम कुमावत ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने को जरूरी बताया। कार्यक्रम में अध्यापक-अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।