9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अणुव्रत बालोदय शिविर में 122 बच्चों ने सीखी जीवन जीने की कला

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

राजसमंद. चिल्ड्रन्स पीस पैलेस अणुविभा में एक निजी स्कूल केलवा के 122 बालक-बालिकाओं ने एक दिवसीय शिविर में भाग लिया। अणुव्रत बालोदय प्रकल्प की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. सीमा कावड़िया ने बताया कि आनंद उत्सव, कक्ष प्रवृत्ति अवलोकन, जीवन विज्ञान एवं अंतर्निहित क्षमताओं की पहचान को लेकर संवाद किया गया। प्रसिद्ध चित्रकार कमल सांचिहर ने बच्चों को चित्रांकन के गुर सिखाए। बच्चों ने कक्ष प्रवृत्ति आधारित प्रश्नों व ‘मुझे कुछ कहना है’ विषय पर संवाद किया। अध्यापिका कामाक्षी गौतम, प्रतीक नामदेव, नवलसिंह राणावत, सरोज पारीक व वंदना पालीवाल ने अणुविभा से अलग सीख मिलने की बात कही। देवेन्द्र कुमार, जगदीश प्रसाद व प्रतिभा जैन का सहयोग रहा।