9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

राजसमंद. पीएमश्री नंदलाल जोशी राउमावि मोही में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के तहत पीईईओ स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। संयोजक रामगोपाल आचार्य ने बताया कि पीईईओ उमेश कुमार शर्मा के निर्देशन में सीनियर-जूनियर वर्ग में हिंदी-अंग्रेजी में आत्मनिर्भर भारत व सोशल मीडिया में भारतीय संस्कृति विषय पर निबंध व वाद-विवाद हुए। इनमें स्थानीय विद्यालय, राउप्रावि पाण्ड़ोलाई व राप्रावि नाड़ी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध में सलोनी खटीक, पूनम तेली, मनीष खटीक तथा वाद-विवाद में भारती पूर्बिया, संध्या कंवर, पिंकी रेगर, सलोनी खटीक, अंग्रेजी में लावण्या रेगर व ईशा खटीक रहे। देशभक्ति एकल गायन में प्राची खटीक (सीनियर) व देविका भील (जूनियर) प्रथम रहीं। प्रधानाचार्य रोशन लाल रेगर ने पुरस्कार दिए। निर्णायक राजीव बुलिया, राजेश शर्मा, प्रकाश टांक, निसार मोहम्मद व लक्ष्मी रेगर रहे। प्यारेलाल कुमावत, ओंकार लाल पूर्बिया, रामगोपाल आचार्य, करुणा सोनी व सुरेश पूर्बिया मौजूद रहे।