उदयपुर

क्रिकेट का खेल बदला मारपीट में, 6 को लगी चोटे, बाद में बढ़ा आक्रोश

उदयपुर के सलूंबर में बिगड़ा माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

less than 1 minute read
Nov 16, 2020
सलूंबर में समझाइश करती पुलिस
सलूंबर में समझाइश करती पुलिस

सलूंबर (उदयपुर). सलूंबर नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार शाम को क्रिकेट खेलते—खेलते दो लड़कों में खेल को लेकर आपसी विवाद हो गया और बाद में मारपीट हो गई। बात बढ़ गई और इसमें दो समुदायों के आपसी विवाद में बीच-बचाव करने गए लोग भी घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार समुदाय एवं समुदाय विशेष के कुछ युवा विद्यालय प्रांगण में क्रिकेट खेल रहे थे कि खेलते खेलते कुछ बात को लेकर आपसी विवाद हो गया, विवाद मारपीट में बदल गया जिससे दोनों समुदाय की युवाओं समेत 6 जने घायल हो गए जिसमें से 3 लोगों को सलूंबर से उदयपुर रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही सलूंबर थाना अधिकारी हनवंत सिंह सोढा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ते देख कर पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और आरोपित लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी।

Published on:
16 Nov 2020 12:51 pm