अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, विदेशी नागरिकों का वैध दस्तावेजों के बिना देश में रहना गंभीर मामला है। उन्होंने ऐसी गतिविधियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बताया। हालांकि, महिलाओं के किसी राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल होने की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 7(2) और धारा 29 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की है।